नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कोरोना महामारी पर काबू पाने में भारत के प्रयासों में मदद के तौर पर 10 लीटर के दो हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएगा। बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगले कुछ महीनों में बोर्ड देश भर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरित करेगा और उसे उम्मीद है कि जरूरतमंद रोगियों को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता और देखभाल की सुविधा प्रदान की जाएगी और यह पहल महामारी द्वारा फैलाए गए कहर को कम करेगी।
दरअसल पूरा देश अभी कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर की चपेट में आ गया है और इस वक्त देश भर में चिकित्सा उपकरणों और जीवन रक्षक ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा मांग है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।