Jan Mudde

No.1 news portal of India

कुंभ मेला और सनातन हिन्दू धर्म को बदनाम करने की साजिश – रामदेव

Spread the love

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि टूलकिट के माध्यम से कुंभ मेला और सनातन हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सनातन और देश विरोधी ताकतों का बहिष्कार करने की जरूरत हैउन्होंने कहा कि कुंभ से कोविड के प्रसार को लेकर तमाम मतभेद हैं। कुछ लोग कुंभ आयोजन को कोरोना फैलने की वजह मान रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहले ही कह चुके हैं कुंभ से कोविड के फैलाव का कोई संबंध नहीं है। योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने फेसबुक पेज पर 44 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि कुंभ मेला और सनातन हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है। यह बहुत बड़ी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीति साजिश है, जो कि पाप और अपराध हैउन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है जो उनको जो राजनीति करनी है करें, लेकिन हिंदुओं का अपमान न करें।

 

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369