आरिफ नियाज़ी
मंगलौर से कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का गम्भीर आरोप लगाया है काज़ी ने कहा कि महंगाई के इस युग मे जहां पैट्रोल से लेकर डीज़ल और अन्य सभी सामान महंगा हो चुका है वहीं किसान के गन्ने का भाव आज भी वही हैं जो पहले थे। उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाने का मामला विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था लेकिन सरकार ने नहीं माना।
उन्होंने कहा कि चीनी के रेट बढ़ रहे हैं मील मालिक अपनी मन मर्ज़ी से चीनी के दाम वसूल रहे हैं इथेनॉल किसान पैदा करता है लेकिन उसकी कीमत बढ़ी हुई है चीनी मील में बिजली बनती है आज उंसके रेट भी पर यूनिट बढ़े हैं खोई महंगी हो गई मैली महंगी हो गई शीरे से शराब बनती है शीरा महंगा हो गया शराब महंगी है तो सरकार किसान के गन्ने का मूल्य बढ़ाने को तैयार क्यों नहीं है किसान का क्या कसूर है।
काज़ी निज़ामुद्दीन ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर असफल साबित हुई है कांग्रेस विधायक ने कहा कि आज जनता परेशान है आम आदमी की कमर महंगाई ने तोड़ दी है। सरकार को आम आदमी की परेशानी से कोई लेना देना नही है हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखा कर दम लेगी वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने कारनामो की बदौलत पुनः सत्ता में नहीं लौट पाएगी।
विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने कहा कि उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए लेकिन आज जो विधायक सरकार में हैं आप उनके क्षेत्रों में जाकर देखें कि कितना विकास हुआ है। रूडकी ढंडेरा लक्सर की बदहाल रोड़, आदि ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पर जो विकास होना चाहिए था वो नहीं हुआ आज भी सड़कें बदहाल हैं।
काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि कुम्भ को लेकर भी सरकार की नीयत ठीक नहीं रही आज कुम्भ में पहुंचने वाले लोग बेहद परेशान हैं उनके लिए सरकार के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा की ऐसा लगता है जैसे प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज़ नहीं है ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ना किसानों की समस्याओं को गंभीरता से समझना चाहिए नहीं तो भाजपा के लोगों को किसानों के बीच पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला