Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलियर में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर में भाजपा के स्थापना दिवस के  अवसर पर भाजपा  अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में विचार गोष्ठी आयोजन किया जिसमें मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत,निष्ठा एवं समर्पण भाव के कारण ही आज यह पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में केंद्र की सरकार में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का का गठन जिस विचारधारा को लेकर किया गया वह राष्ट्रवाद आज की भावना,देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ ही देश का नाम विश्व भर में बढ़ाने के लिए था।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को छह दशकों में काफी पीछे धकेला तथा भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने वाली शक्तियों को आगे बढ़ाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा देश में सबको साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास एवं सबके विश्वास को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि आज केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं,जिसका लाभ गरीबों,दबे- कुचले एवं पिछड़ों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इसी लगन के साथ स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प लेकर पार्टी की नीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने कहा कि आज बड़ी संख्या में दलित,मुस्लिम भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहा है और आने वाले जिला पंचायत एवं विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा।

जिला महामंत्री राहुल अहमद के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख,प्रदेश मंत्री हाजी सलीम अहमद, हरिद्वार ज़िला उपाध्यक्ष हाजी मुस्तक़ीम अहमद, नवेद अहमद जिलामंत्री, शमशाद अली,मंडल अध्यक्ष अजहर प्रधान,अंजुम गौर,इसरार अल्वी,मंडल अध्यक्ष तसव्वुर अली,मोहम्मद ताबिश, साजिद अली,हाजी डॉक्टर मुबारिक,तालिब अल्वी,रईस अहमद,डॉ.शहजाद अली, शमशेर अली,इमरान देशभक्त आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369