Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी सिविल लाइन में देशी शराब का ठेका खुलने का कड़ा विरोध,स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से जताया विरोध

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी रोडवेज़ के सामने देशी शराब के ठेके खुलने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया है।  48 सिविल लाइंस के लोग तहसील प्रशासन से पहले ही देशी शराब का ठेका खुलने का विरोध कर चुके हैं।  सिविल लाइंस निवासी डॉ अशोक गोठी,पंकज जैन, सचिर गुप्ता, शंभु गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सत्य प्रकाश जैन, राधा गुप्ता ,कुसुम गुप्ता, और नमिता जैन आदि लोगों ने ठेके का विरोध शुरू कर दिया है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि  यहां पहले से ही अंग्रेज़ी शराब का ठेका खुला हुआ है अगर प्रशासन ने इस बार भी देशी शराब का  ठेका खुलवाने की कोशिश की तो स्थानीय लोग आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि रोडवेज़ बस स्टैंड के पास से हर रोज़  हज़ारों की संख्या में लोग गुज़रते हैं जिनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहते हैं लेकिन शराबी शराब पीकर उल्टी सीधी हरकते हैं। अगर एक ठेका और खुला तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369