आरिफ नियाज़ी।
रुड़की । उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड निजी विश्विद्यालय( द्वितीय संशोधन) विधेयक के अंतर्गत केबिनेट ने प्रदेश के जिन चार महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है उनमें रुड़की के सबसे पुराने शैक्षिक संस्थान बी एस एम डिग्री कॉलिज को भी विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। सरकार की इस घोषणा से नगर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में हर्ष पाया जा रहा है। उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष, उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य तथा वर्तमान में कालेज के मानद शिक्षक, अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी और कॉलेज प्रबंधन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत और शिक्षा सचिव को बधाई देते हुए कहा कि वर्षो से क्षेत्र की जनता को जिसकी प्रतीक्षा थी वह सपना सरकार द्वारा साकार किया गया है। मंगलोरी ने कहा कि स्वर्गीय मनोहर लाल शर्मा ने अपना जीवन बी एस एम शिक्षण संस्थान के लिए समर्पित किया था आज उसी का फल विश्विद्यालय के रूप में हम सबको प्राप्त हुआ है। बी एस एम डिग्री कॉलिज में विश्वविद्यालय बनाये जाने का समाचार सुनते ही कॉलिज के शिक्षकों व कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। समस्त शिक्षकों ने कॉलिज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट पंडित ममतेश शर्मा व निदेशक एडवोकेट रजनीश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षण संस्थान को जो दर्जा मिला है वह उनके अथक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर प्रो दीपक डोभाल , प्रो संजय धीमान, प्रो प्रवीण शर्मा,डॉ सुष्मिता पंत, प्रो संदीप पोसवाल, प्रो अजय राजवंशी, प्रो भरत अरोरा, प्रो शायना मलिक, प्रो सविता सैनी, प्रो मेहनाज़, प्रो रचना सैनी, प्रो पारुल शर्मा, प्रो शालिनी वर्मा, प्रो विनय कुमार , प्रो अफ़ज़ल मंगलोरी, प्रो आकांशा व रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।





More Stories
मोo साजिद की सुपुत्री नर्गिस का GMC श्रीनगर में MBBS के लिए चयन, परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर।
पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और उनके पति पर बोला तीखा हमला, कहा भरस्टाचार के आरोपों की हो जांच।
रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा एक्शन, मिठाई की दुकानों और बेकरी पर औचक निरीक्षण, MFD और ‘बेस्ट बिफोर’ डेट लिखना हुआ अनिवार्य।