Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की भंगेड़ी गांव में बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, कमिश्नरी कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दिन के उजाले में गड़े पिलर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की
तहसील क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में स्थित एक कीमती भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। मामला गढ़वाल आयुक्त (कमिश्नरी कोर्ट) की अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद एक पक्ष द्वारा मौके पर पिलर लगाकर भूमि पर कब्जा करने का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंगेड़ी गांव स्थित इस बेशकीमती जमीन के मालिकाना हक को लेकर आकिल पक्ष और सज्जाद-सद्दाम पक्ष के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है।
​ आकिल पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के सज्जाद, सद्दाम और उनके परिवार की महिलाओं ने अपनी पत्नियों के साथ अचानक मौके पर पहुंचकर जमीन को अपने घेरे में ले लिया। विरोध के बावजूद उन्होंने पूरी भूमि पर सीमेंटेड पिलर गाड़कर अपना कब्जा जमा लिया। हंगामे और तनाव की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।वहीं आकिल का कहना है कि उसकी सास उनके साथ ही रहती हैं और पूरा परिवार दिन-रात उनकी सेवा-देखभाल करता है। इसी सेवा भाव से खुश होकर उनकी सास ने यह भूमि उन्हें सौंप दी है, इसलिए कानूनन और नैतिक रूप से इस संपत्ति पर पहला हक उनका ही बनता है।

आकिल पक्ष का मुख्य आरोप यह है कि जब इस जमीन का मुकदमा गढ़वाल आयुक्त की कोर्ट में विचाराधीन है, तब तक कोई भी पक्ष इस पर निर्माण या कब्जा नहीं कर सकता।
​आकिल पक्ष ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही या गुमराह किए जाने के कारण ही दूसरा पक्ष इतनी आसानी से कोर्ट के विचाराधीन मामले के बावजूद जमीन पर पिलर लगाने में कामयाब रहा।​न्याय न मिलने से आहत पीड़ित पक्ष ने अब सिविल लाइंस पुलिस अधिकारियों और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और इंसाफ की गुहार लगाई है। आकिल पक्ष की मांग है कि कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक जमीन पर यथास्थिति बनाए रखी जाए और अवैध रूप से लगाए गए पिलरों को तुरंत हटाया जाए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369