Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढौरा में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का भव्य स्वागत, लगातार बढ़ रहा है पार्टी का जनाधार।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​खानपुर विधायक उमेश कुमार के लंढौरा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता द्वारा अभूतपूर्व एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। समारोह में उमड़ी भीड़ से गदगद विधायक उमेश कुमार ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खानपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा, “खानपुर और लंढौरा की जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को और तेज किया जाएगा तथा मूलभूत सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”​इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने फीता काटकर जन निर्माण पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस नए कार्यालय के खुलने से स्थानीय निवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान और जनसंपर्क के लिए एक स्थायी मंच मिल सकेगा।​कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल पार्टी का केंद्र नहीं, बल्कि आम जनता का अपना घर होगा, जहाँ से उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
​इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में उत्साही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369