Jan Mudde

No.1 news portal of India

इंजीनियर्स डे पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सिविल अस्पताल में किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ‘अभियंता दिवस’ (इंजीनियर्स डे) पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की। 15 सितंबर के दिन महासंघ के सदस्यों ने रुड़की स्थित सिविल अस्पताल पहुंचकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान महासंघ के अध्यक्ष अमूल वालिया ने कहा कि 15 सितंबर का दिन ना केवल तकनीकी कौशल और निर्माण का जश्न मनाने का दिन है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, और इस पहल के जरिए हमारी कोशिश है कि अस्पताल में इलाज करा रहे जरूरतमंदों की मदद हो सके।इस दौरान
​रक्तदान शिविर में महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दर्जनों डिप्लोमा इंजीनियरों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इसके साथ ही महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए,
​इस सामाजिक आयोजन में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के कई प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें ​द्विजेश, आलोक कुमार, राहुल सिंह, आकाश कुमार, आकाश, उदय चौधरी, शुभम कुमार, प्रदीप कटारिया, दिनेश कुमार, आफताब आलम, रहीस अहमद, अंकित कुमार, विपिन सैनी, दीपक सैनी, अजय नौटियाल, अमित कुमार खयाना, सचिन कुमार, रोहित धोम्या, पंकज सैनी, सिंटू कुमार, योगेन्द्र सिंह तोमर, अभिषेक सैनी, सुनील बरवाल, रूपेश कुमार और प्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​अस्पताल प्रशासन ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की इस मानवीय पहल की सराहना की और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369