Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के खेलपुर गांव में विजिलेन्स टीम का बड़ा छापा, 19 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​भगवानपुर क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए आज देहरादून से भगवानपुर पहुंची विजिलेंस और ऊर्जा निगम क़ी टीम ने खेलपुर में एक व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अचानक हुई छापेमारी से कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
​अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने गांव में घर-घर जाकर विद्युत मीटरों और कनेक्शनों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान 19 उपभोक्ता खुलेआम अवैध रूप से कटिया डालकर और मीटरों में हेराफेरी कर बिजली की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही चोरी में प्रयुक्त तारों और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया।हालांकि
​विद्युत चोरी में संलिप्त पाए गए सभी 19 आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर करवाने की कानूनी प्रक्रिया तेजी से गतिमान है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है। विजिलेंस टीम में धनंजय कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार, इंस्पेक्टर मारूत शाह एवं संजीव त्यागी जबकि ​ऊर्जा निगम क़ी भगवानपुर टीम में उपखंड अधिकारी सजल हटवाल, अवर अभियंता विनीत कुमार तथा भगवानपुर उपखंड का समस्त लाइन स्टाफ मौजूद रहा।वहीं
​विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सख्त चेकिंग अभियान जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369