Jan Mudde

No.1 news portal of India

देहरादून विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, टांडा भनेड़ा में किसान यूनियन का भी झेलना पड़ा विरोध,जमकर हुआ हंगामा।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​उत्तराखंड में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग की संयुक्त टीम लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार जिले के मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.।अभी तक लगभग 60 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैँ।

दरअसल आज सुबह-सवेरे देहरादून विजिलेंस अधिकारियों की टीम मंगलोर क्षेत्र के हरचंदपुर, निजामपुर और टांडा बनेड़ा गांवों में अचानक पहुंची। टीम ने अलग-अलग घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में बिजली चोरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हरचंदपुर गांव के बाद जैसे ही टीम टांडा भनेड़ा गांव पहुंची तो वहां भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसानों और स्थानीय निवासियों ने छापेमारी का जमकर विरोध किया। विजिलेंस की गाड़ियों और अधिकारियों को देखते ही महिलाएं भी आगबबूला हो गईं और नारेबाजी करने लगीं।
​मौके पर स्थिति तनावपूर्ण होती देख और हंगामा बढ़ता देख विजिलेंस अधिकारियों ने समझदारी दिखाई और मौका पाकर गांव से वापस लौटना ही उचित समझा।समाचार लिखें जाने तक झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर में कार्रवाई जारी थी।
एक तरफ मंगलोर के टांडा बनेड़ा में विरोध के कारण टीम को पीछे हटना पड़ा, वहीं दूसरी ओर झबरेड़ा क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में विजिलेंस की कार्रवाई निरंतर जारी रही। टीम ने गांव में घर-घर जाकर मीटरों, कटिया कनेक्शनों और मुख्य लाइनों की बारीकी से पड़ताल क़ी।
​ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पूरे अभियान के दौरान अब तक लगभग 60 से अधिक लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। ऊर्जा निगम इन सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार भारी जुर्माना लगाने और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी बिना किसी दबाव के जारी रहेगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369