आरिफ़ नियाज़ी।
जयपुर राजनीति की शतरंज पर कब बाजी पलट जाए, यह कहना नामुमकिन होता है। जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार ऐसे ही कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 127 की है। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी बादल शर्मा ने विरोधियों को पछाड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के पीछे प्रमुख समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. रहमान खान की उस ‘चाणक्य नीति’ का बड़ा हाथ माना जा रहा है, जिसने पूरे चुनाव का रुख ही बदल कर रख दिया।दरअसल चुनाव की शुरुआत में वार्ड 127 की राह कांग्रेस प्रत्याशी बादल शर्मा के लिए आसान नहीं थी। मैदान में भाजपा प्रत्याशी बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहे थे और पार्टी पूरी ताकत झोंक चुकी थी। दूसरी ओर, कांग्रेस के अंदरूनी खेमे में भी प्रत्याशी को लेकर कुछ नाराजगी थी, जिससे जीत की चुनौती और अधिक जटिल हो गई थी। इस विषम परिस्थिति में भाजपा को हराना और कांग्रेस का परचम लहराना एक बड़ा लक्ष्य था।लेकिन जब मुकाबला कठिन मोड़ पर था, तब बादल शर्मा ने अपने बेहद करीबी साथी डॉ. रहमान खान से सहयोग मांगा। डॉ. रहमान खान ने राजनीतिक हवा का रुख भांपते हुए पूरी वफादारी और दूरदर्शिता के साथ कमान संभाली। उन्होंने बादल शर्मा के साथ रणनीति तैयार की और चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथ में ले ली।
डॉ. रहमान खान ने ना केवल कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया, बल्कि सीधे मतदाताओं के बीच पहुंचकर संवाद कायम किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि बादल शर्मा की जीत से वार्ड का चहुंमुखी विकास होगा और हर नागरिक के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। उनकी साख और सधे हुए चुनाव प्रबंधन ने मतदाताओं के दिल को छू लिया और देखते ही देखते चुनाव का पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में बन गया।
वहीं मतदाताओं ने डॉ. रहमान खान के भरोसे पर मुहर लगाते हुए और विरोधियों के दावों को दरकिनार करते हुए बादल शर्मा को भारी मतों से विजय दिलाई। जीत की घोषणा के बाद से ही बादल शर्मा के निवास पर समर्थकों, रिश्तेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।अपनी इस शानदार सफलता पर बेहद विनम्रता व्यक्त करते हुए बादल शर्मा ने कहा कि यह चुनाव उन्होंने अकेले नहीं, बल्कि उनके पूरे वार्ड की जागरूक जनता ने जीता है। उन्होंने कहा कि वह उस हर व्यक्ति के प्रति जीवनभर आभारी रहेंगे, जिसने शांतिप्रिय तरीके से हालात को समझा और पर्दे के पीछे व आगे रहकर उनके समर्थन में पूरी मजबूती से खड़ा रहा।





More Stories
देहरादून विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, टांडा भनेड़ा में किसान यूनियन का भी झेलना पड़ा विरोध,जमकर हुआ हंगामा।
भगवानपुर के खेलपुर गांव में विजिलेन्स टीम का बड़ा छापा, 19 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज।
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम।