आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, रुड़की, संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट में आज गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान गणेश की आराधना की तथा सभी के सुख, समृद्धि, ज्ञान एवं सफलता की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर सचिव चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभता के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी हमें यह संदेश देती है कि हम अपने जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और सद्भावना को अपनाएं। विद्यार्थियों को भी भगवान गणेश के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।”कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। हम सभी को मिलकर समाज में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मकता का वातावरण बनाना चाहिए। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि उनके संस्थान का सदैव प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से भी जोड़ा जाए। भगवान गणेश सभी के जीवन से विघ्नों को दूर करें और विद्यार्थियों को ज्ञान, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान करें—यही हमारी कामना है।”
कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री गणेश की आरती की गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री दिवाकर जैन ,शहज़ेब आलम,सुधीर सैनी, जितेंद्र सिंह, आरजू,विशाल सैनी, आबाद संस्थान के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।





More Stories
देहरादून विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, टांडा भनेड़ा में किसान यूनियन का भी झेलना पड़ा विरोध,जमकर हुआ हंगामा।
भगवानपुर के खेलपुर गांव में विजिलेन्स टीम का बड़ा छापा, 19 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज।
जयपुर नगर निगम चुनाव, वार्ड 127 से कांग्रेस प्रत्याशी बादल शर्मा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. रहमान खान की ‘चाणक्य नीति’ की चौतरफा चर्चा।