आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के लाठरदेवा हुण में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘रिद्धि-सिद्धि के दाता’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा था।सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और आरती का दौर शुरू हो गया, जो दिनभर अनवरत जारी रहा।भगवान श्री गणेश के दिव्य दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पुरुष, महिलाएं और बच्चे कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गजानन के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक हरिदास के सुपुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य बृजवाल द्वारा वर्षो से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आदित्य बृजवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ किया। सुबह से ही मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा नेता आदित्य बृजवाल ने कहा कि लाठरदेवा हुण स्थित श्री गणेश मंदिर की क्षेत्र में अपार सामाजिक व धार्मिक मान्यता है। उन्होंने कहा, “यह भगवान श्री गणेश का ऐसा सिद्ध धाम है, जहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत लेकर आता है, विघ्नहर्ता उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं और कोई भी यहां से खाली हाथ नहीं लौटता।” उन्होंने बताया कि हर साल गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए भंडारे एवं भोजन व्यवस्था का आयोजन किया जाता है।भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं की सेवा की और कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।





More Stories
देहरादून विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, टांडा भनेड़ा में किसान यूनियन का भी झेलना पड़ा विरोध,जमकर हुआ हंगामा।
भगवानपुर के खेलपुर गांव में विजिलेन्स टीम का बड़ा छापा, 19 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज।
जयपुर नगर निगम चुनाव, वार्ड 127 से कांग्रेस प्रत्याशी बादल शर्मा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. रहमान खान की ‘चाणक्य नीति’ की चौतरफा चर्चा।