आरिफ नियाज़ी।
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन
प्रज्ञा हॉस्पिटल और डॉ. आंबेडकर जागरूक मंच के सहयोग से जरूरतमंदों को मिली मुफ्त चिकित्सा सेवाएं।
झबरेड़ा क्षेत्र के लाठरदेवा हुण स्थित गणेश चतुर्थी पर प्रसिद्ध गणेश मंदिर में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। अलसुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना और विशेष आरती का दौर जारी रहा, जहां हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।धार्मिक उल्लास के इस माहौल के बीच श्रद्धालुओं और आमजन की सेवा के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झबरेड़ा प्रभारी राकेश गिरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह शिविर प्रज्ञा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दिनेश त्रिपाठी द्वारा डॉ. आंबेडकर जागरूक मंच के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया था राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल नें कहा क़ी लाठरदेवा हुण के इस गणेश मंदिर की सदियों पुरानी और दिव्य मान्यता है। जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मन्नत लेकर यहां आता है, भगवान लम्बोदर उसे कभी खाली हाथ नहीं लौटाते।”l
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झबरेड़ा प्रभारी राकेश गिरी नें कहा क़ी श्री गणेश जी की असीम अनुकंपा से ही आज मुझे इस पवित्र धाम में शीश झुकाने का सौभाग्य मिला है। मैंने भगवान गणेश से देश और प्रदेश की सुख, शांति, खुशहाली और निरंतर तरक्की की प्रार्थना की है।”
झबरेडा प्रज्ञा हॉस्पिटल के डायरेक्टर दिनेश त्रिपाठी नें कहा क़ी
”हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। चाहे कांवड़ यात्रा हो, कुंभ मेला हो या गणेश चतुर्थी—प्रज्ञा हॉस्पिटल हमेशा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता आया है। भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से हम जरूरतमंदों तक बेहतर और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।”स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य और दी गई सेवाएं
इस विशेष चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं को निशुल्क डॉक्टरी परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी जागरूक जानकारी और आवश्यक दवाइयां व प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।नारसन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, वैजयंती माला, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष (पनियाला) सुबोध शर्मा।
प्रज्ञा हॉस्पिटल की मेडिकल टीम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बबिता चोपड़ा, वरिष्ठ फार्मासिस्ट आस मोहम्मद (आशु), शाहबान अली, आरती एवं अंकित यादव।
संजीवनी नर्सिंग फार्मेसी कॉलेज की टीम में राशि शर्मा, प्रिंसी, वंशिका यादव, ममता यादव, मनीषा, अंशिका, आयुषी, प्रियंशु आदि का विशेष योगदान रहा।





More Stories
रूड़की में सेवा का संकल्प, इनर व्हील क्लब की ‘रसोई’ ने सिविल अस्पताल में सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया भोजन।
देहरादून विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, टांडा भनेड़ा में किसान यूनियन का भी झेलना पड़ा विरोध,जमकर हुआ हंगामा।
भगवानपुर के खेलपुर गांव में विजिलेन्स टीम का बड़ा छापा, 19 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज।