Jan Mudde

No.1 news portal of India

बेटियों ने पूछा, डॉक्टर ने समझाया — सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है जागरूकता।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा, रुड़की द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रामनगर रुड़की (सिविल कोर्ट के समीप) में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को इस गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य बीमारी के प्रति जागरूक करना था।मुख्य वक्ता डॉ. संगीता गर्ग (संजीवनी हॉस्पिटल, रुड़की) ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर बालिकाओं एवं महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन एचपीवी (HPV) वैक्सीन, समय पर जाँच और सही स्वास्थ्य आदतों से इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने इसके लक्षण, कारण, बचाव तथा नियमित स्वास्थ्य जाँच के महत्व को सरल शब्दों में समझाया।बालिकाएं 9 से 14 वर्ष तक की आयु में एचपीवी वैक्सीन की 2 डोज और 14 वर्ष से 26 वर्ष तक की लड़कियां वैक्सीन की तीन डोज ले जिससे इस कैंसर से पीड़ित होने से बचा जा सकता है।
शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने डॉ. संगीता गर्ग का अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया, जबकि नीलम मधोक ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम कटियार का अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मान किया।
वार्ता के दौरान छात्राओं ने खुलकर प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। अनेक बालिकाओं ने भविष्य में HPV वैक्सीन लगवाकर अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। लगभग 140 छात्राओं ने इस वार्ता का लाभ उठाया।प्रीति अग्रवाल ने कहा“शर्म नहीं, जागरूकता ज़रूरी है। सही जानकारी और समय पर टीकाकरण से भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है।”
अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम कटियार ने परिषद और डॉ संगीता जी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समय पर वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य जाँच के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।इस अवसर पर शाखा ने 10 जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए भी वादा किया है।इस अवसर पर शाखा सदस्य नीलम शर्मा और विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती श्रद्धा शर्मा आदि भी उपस्थित रही।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369