Jan Mudde

No.1 news portal of India

समाजसेविका डॉ०शाजिया नाज को मानक उपाधि दिए जाने पर किया सम्मानित,उनके उज्जवल भविष्य की कामना।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की।समाजसेविका डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट को अलीगढ़ में अमेरिका की एक संस्था द्वारा दर्शन शास्त्र में प्रदत्त डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर सम्मानित किया गया।समाजसेविका डॉ०शाजिया नाज का स्वागत करते हुए निकटवर्ती रामपुर निवासी इमरान देशभक्त ने कहा कि डॉ०शाजिया नाज जहां समाज सेवा और राजनीति में अपना विशेष स्थान रखती हैं,वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्होंने अपना बहुत योगदान दिया है।वे काफी अर्से से शिक्षा के क्षेत्र सक्रिय रहकर जो शिक्षा की अलख जगा रही है,उससे समाज में शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता आई है।उनके द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर इससे होने वाले नुकसान तथा शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से आज की युवा पीढ़ी को दूर रहने का आह्वान करना भी एक सराहनीय कदम है‌। कहा कि उनकी माता पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्व०जीनत नाज गरीब लोगों की मदद करती थीं,आज उनकी बेटी उन्हीं के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रही है और इनका भविष्य उज्जवल है।इस अवसर पर मोहम्मद मुर्तजा,मोहतशीम गौड व मोहम्मद प्रवेज आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369