Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का मुद्दागरमाया,कांग्रेस के नेता उतरेसड़कों पर विधायक वीरेंद्र जात्ति नें कहा दलितों का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
एंकर , कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का मुद्दा उत्तराखंड में तूल पकड़ता जा रहा है।आज झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती के नेतृत्व में झबरेड़ा और मंगलौर के हज़ारों कार्यकर्ताओ के साथ एस डी एम चौक से इक्कठा हो कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस पी देहात कार्यलय पहुँचे और प्रदेश अध्यक्ष व शुद्धिकरण करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ तहरीर देखर सभी लोगो पर जल्द कार्यवाही की बात कही।इस दौरान कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काज़ी निजामुद्दीन नें भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा क़ी भाजपा बाबा साहब के संविधान को ख़त्म कर देना चाहती है दलितों पर लगातार इस सरकार में अत्याचार बढे हैँ लेकिन देश क़ी जनता बहुत समझदार है वह इस बार सोच समझकर निर्णय लेगी।इस मौक़े पर पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी नें कहा भाजपा सरकार दलित विरोधी है वह दलितों को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं कर रहे है हल्द्वानी क़ी घटना से उत्तराखण्ड भाजपा क़ी हकीकत सामने आ गई है।
विधायक वीरेन्द्र जाती ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियों के चलते काम कर रही है जबकि कांग्रेस सिर्फ भीमराव आंबेडकर के बनाये कानून पर चलने वाली है
वही एस पी देहात शेखरचन्द सुयाल ने कहा कि कांग्रेस विधायक के द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है जिसको लेकर अभी अधिकारियों से बात कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कई सौ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369