आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड: राज्य में अपनी सांगठनिक जड़ों को और गहरा व मजबूत करने के उद्देश्य से भीम आर्मी ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल ने पिरान कलियर (वार्ड नंबर 4) के निवासी राशिद अली (सुपुत्र मोहम्मद अनवर) को उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उत्तराखंड भीम आर्मी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव राशिद अली को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके जुझारू नेतृत्व व जनसेवा के प्रति निष्ठा से भीम आर्मी को धरातल पर नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राशिद अली की संगठन में यह नई जिम्मेदारी भीम आर्मी के विचारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को राज्य केकोने-कोने तक पहुँचाने में बेहद मददगार साबित होगी।
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए राशिद अली ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
राशिद अली ने कहा कि उनका मुख्य ध्येय उत्तराखंड में भीम आर्मी की विचारधारा को मजबूत करना, शोषित व वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाना और युवाओं को सामाजिक न्याय की मुहीम से जोड़ना रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी राशिद अली को प्रदेश सचिव बनने पर बधाई दी और जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से क्षेत्र में युवाओं का भीम आर्मी के प्रति जुड़ाव और अधिक बढ़ेगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।