आरिफ नियाज़ी।
कलियर शरीफ हज़रत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर का सालाना उर्स बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा हैं जिसमें बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से ज़ायरीन कलियर शरीफ पहुंचे हैँ कुल शरीफ क़ी रस्म के बाद भी जगह जगह और खानकाहों में लंगर जारी हैँ।खानकाह महबूबिया चिशतिया निज़ामियां में भी देर रात तक कव्वाली का सिलसिला जारी रहा दूर दूर से पहुंचे कव्वालों ने साबिर साहब क़ी शान में एक से बढकर एक कलाम पेश किए। इस दौरान खानकाह के सज्जादा नशीन शाह ज़फरुल हसन साहब ने कहा क़ी दरगाह क़ी सभी रस्मो में खानकाह के सभी लोग मौजूद रहते हैँ इस दौरान दरगाह पर आपसी भाईचारे सौहार्द के साथ साथ देश प्रदेश क़ी खुशहाली और अमन सलामती क़ी दुआएं कराई गई हैँ। वहीं खानकाह महबूबिया चिशतिया निज़ामियां के खलीफा राव ऐजाज़ ने कहा क़ी उर्स क़ी दस तारीख से लागातार दोनों वख्त लंगर जारी हैं उनसे जुड़े सभी लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा हैं सभी रस्मो में वह बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैँ।राव ऐजाज़ ने बताया ने बताया क़ी इस खानकाह से अपने देश और प्रदेश क़ी तरक्की और खुशहाली क़ी विशेष दुआएं कराई गई हैं इसके साथ साथ अपना मुल्क तरक्की करें देश में अमन रहे भाईचारा रहे और हर व्यक्ति खूशहाल हो इसके लिए दुआएं क़ी गई हैँ आज अंतराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलौरी का भी उनकी खानकाह में पहुँचने पर स्वागत किया गया हैं। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में साबरी सिलसिले के लोग मौजूद रहे।





More Stories
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा के प्रदेश सयोंजक सौरभ भूषण शर्मा ने समाज सेवा में लगी सभी बहनो को दी शुभकामनाऐं।
कलियर शरीफ उर्स में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने तहसीलदार और पुलिस अधिकारियो को किया सम्मानित, पंडाल में कव्वालों ने रात भर बांधा समां
चौकी जीआरपी रुड़की को मिली बड़ी सफलता, शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार।