Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर शरीफ उर्स में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने तहसीलदार और पुलिस अधिकारियो को किया सम्मानित, पंडाल में कव्वालों ने रात भर बांधा समां

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​कलियर हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान कलियर में दूर दूर से ज़ायरीन पहुंचे है, वहीं दरगाह में ज़ायरीन चादर और फूल पेश किए । इस बार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ की ओर से पंडाल में उत्तराखण्ड मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मुफ़्ती शम्मून कासमी,तहसीलदार युसूफ अली और सी ओ को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता
अनीस गौड़ द्वारा लगाए गए पंडाल में देश के नामचीन कव्वालों ने अपनी जादुई आवाज में एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ और अंतराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलौरी ने कहा क़ी विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब क़ी दरगाह से देश में आपसी भाईचारे और सौहार्द का सन्देश दिया जाता हैं उन्होंने कहा क़ी साबिर साहब क़ी दरगाह पर आने वाले कभी खाली हाथ नहीं लौटते साबिर क़ी दरगाह पर सभी क़ी मन्नत मुरादे पूरी होती हैँ ।हालांकि पूरी रात पंडाल में “या साबिर” और अकीदत के तराने गूंजते रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369