आरिफ नियाज़ी।
रूड़की जी आर पी पुलिस को 26 अगस्त को वादी निजाम पुत्र शफी अहमद निवासी बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने 26 अगस्त को शिकायत करते समय रेलवे स्टेशन रुड़की से घर जाने के लिए ट्रेन की जानकारी करते समय रेलवे स्टेशन रुडकी के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने पूछताछ केंद्र पर किसी अज्ञात चोर द्वारा उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया हैं जिसके चलते वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 19/2026 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
इस बाबत सुश्री अरुणा भारती श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के आदेशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार के दिशा निर्देश में मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम गठन करते हुए गठित टीम द्वारा आज रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से आरोपी आजाद पुत्र शहजाद वर्तमान निवासी कल्लू कॉलोनी पाडली गुर्जर थाना गंग नहर रुड़की हरिद्वार,मूल पता कोयला बस्ती थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
रूड़की जी आर पी ने चोरी किए गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जामा तलाशी ली गई तो अभी उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ इसके बारे में पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह भी मैंने रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र के पास से किसी व्यक्ति का चोरी किया है
, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
_अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे है
गिरफ्तार करने वाली टीम में
1-अ उ0नि0 सुशील कुमार तिवारी प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
2- हे0का0 32 अनिरुद्ध
3-का 10आशीष कुमार
4-कांo14 परविंदर कुमार आदि मौजूद रहे





More Stories
कलियर शरीफ खानकाह महबूबिया चिशतिया निज़ामियां में कराई गई मुल्क. क़ी खुशहाली क़ी दुआएं,देर रात तक सजी कव्वाली क़ी महफिल।
पिरान कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के उर्स में खादिम सूफ़ी राशिद ने चलाया लंगर, दरगाह पर पेश किए फूल और चादर।
पिरान कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के उर्स में उमड़ा आस्था का समंदर, गुजरात के प्रसिद्ध लोखंडवाला परिवार ने दरगाह पर पेश किए फूल और चादर।