आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक का सालाना उर्स मुबारक बड़ी धूमधाम और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। आस्था के इस संगम में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लाखों की संख्या में जायरीन साबिर पाक के दर पर हाजिरी लगाने और अपनी मुरादें मांगने पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में बाबा जिलानी के बेहद ख़ास लोगों में शुमार सूफ़ी राशिद ने भी दरगाह में लंगर चलाया और दरगाह क़ी रस्मो में शिरकत क़ी। इस मौक़े पर सूफ़ी राशिद ने बताया क़ी वह पिछले लम्बे समय से दरगाह बाहर से आने वाले ज़ायेरीन और मुरीदीन क़ी खिदमात को बखूबी अंजाम देते रहे हैँ। सूफ़ी राशिद ने बताया क़ी उर्स में बड़ी संख्या में देश विदेश से ज़ायरीन कलियर पहुंचे हैँ जिनकी सभी जायज़ तमन्नाये पूरी होती हैँ। उन्होंने भी आज ख़ास दुआएं कराई हैँ।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।