आरिफ़ नियाज़ी।
झबरेड़ा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर झबरेड़ा में भव्य कलश यात्रा एवं समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।कलश यात्रा का शुभारंभ राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के कार्यालय, भगतोवाली, झबरेड़ा से हुआ जहाँ पर यह यात्रा शिव चौक स्थित गुरु रविदास जी के मंदिर तक पहुँची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पवित्र कलश को लेकर श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता देव फार्म हाउस, झबरेड़ा पहुँचे।इस अवसर पर विशेष बात यह रही कि गुरु जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी के कलश को जिला रुड़की के सभी 18 मंडलों में संबंधित मंडल अध्यक्षों के माध्यम से भेजा गया। इस पहल का उद्देश्य गुरु रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जिले के प्रत्येक मंडल एवं जन-जन तक पहुँचाना था ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं क़ी मौजूदगी रही।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव से मुक्त समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, सद्भाव और समानता के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास जी के जयघोष एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, राज्य मंत्री आदेश सैनी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीटू सिंह, भाजपा नेता सुशील पेगोवाल, जॉनी प्रधान,राजपाल, डॉ हर्ष दौलत, जितेंद्र भागमल, आदित्य बृजवाल, महंत राजकुमार दास, आशीष,सुबोध सैनी, हरपाल सिंह साथी, विनोद लखा, भाजपा नेता तेजपाल मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 50 से अधिक यूनिट रक्तदान।
झबरेड़ा में S.I.R. प्रक्रिया पर घमासान, विधायक वीरेंद्र जाती का बी जे पी पर षड्यंत्र का आरोप, फर्जी आपत्तियों को बताया ‘लोकतंत्र की हत्या।
रुड़की में प्रतिभाओं का सम्मान,अंजुमन इरतिक़ा-ए-अदब ने मेधावी छात्रों और हाफ़िज़-ए-क़ुरआन बच्चों को किया सम्मानित।