आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के हरजोली झोझा के अंतर्गत आने वाले भिस्तीपुर गांव में डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया शिविर में 25 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं। राहत की बात यह रही कि अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
शिविर में ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की बुनियादी दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया, जिनमें मुख्य रूप से
नाला निर्माण ना होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या,
स्थानीय स्कूल के मुख्य गेट और चारदीवारी का ना होना।सड़क, खड़ंजा निर्माण और मरम्मत के अधूरे कार्य।साथ ही
वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से संबंधित समस्याएं भी शिविर में प्रमुखता से पहुंची।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है।उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गांव-गांव जाकर ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण शिविर’ लगाए जा रहे हैं, ताकि जनता को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का बड़े पैमाने पर मौके पर ही समाधान हो सके।राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सरकार ने आम आदमी के कल्याण के लिए अनेकों अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका सीधा लाभ आज पात्र लोगों को मिल रहा है। शिविर में कई विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या मे स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।इस अवसर पर खाद्य पूर्ती निरीक्षक एम एस रावत, समाज कल्याण से संध्या शर्मा और रोहित कुमार, क़ृषि अधिकारी और बालविकास अधिकारी के अलावा ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।