आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के बंदरजूड गांव में हलाला प्रकरण को लेकर गरमाए माहौल के बीच राजनीतिक और सामाजिक हलचल काफी तेज़ है। इसी के चलते देहरादून भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम खान के नेतृत्व में मोर्चा की एक टीम बंदरजूड गांव पहुंची। टीम ने पीड़ित महिला और उसके परिवार से मुलाकात कर उनका ढांधस बंधाया और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम खान ने उत्तराखंड में लागू किए गए समान नागरिक संहिता (UCC) का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील और दमनकारी मामलों से महिलाओं को निजात दिलाने के लिए यूसीसी कानून बेहद जरूरी है।
”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लाया गया समान नागरिक संहिता (UCC) कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून समाज की हर पीड़ित महिला को सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देता है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने पीड़िता की आपबीती को बेहद संवेदनशीलता से सुना। यासमीन आलम खान ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देहरादून इस कठिन समय में पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने साफ किया कि पीड़िता को कानूनी, सामाजिक और हर स्तर पर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी ताकि उसे जल्द से जल्द न्याय मिल सके।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने समाज में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कही।





More Stories
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और हाजी मुस्तकीम की ख़ास अपील,ईद-उल-अजहा पर गाइडलाइंस का करें पालन, आपसी सौहार्द की मिसाल करें पेश।
कलियर के तीन गांव गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम की बड़ी छापेमारी,मचा हड़कंप, 25 बिजली चोर पकडे
झबरेड़ी कला में बहुउद्देशीय शिविर में भीम आर्मी के गाने बजाने को लेकर राज्यमंत्री और युवक में तीखी झड़प, मारपीट तक पहुंची नौबत।