आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा विधानसभा के झबरेड़ी कला गांव में आयोजित एक सरकारी शिविर में उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और भीम आर्मी के कार्यकर्ता के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और भारी हंगामे में बदल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बामुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
दरअसल, झबरेड़ा के झबरेड़ी कला गांव में आज ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर’ का आयोजन किया गया था। इस सरकारी शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल भी पहुंचे थे।
आरोप है कि शिविर स्थल के ठीक पास सौरभ नाम के एक युवक ने लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में भीम आर्मी के गाने बजा दिए। गानों की तेज आवाज के कारण शिविर में मौजूद अधिकारियों और आम जनता को बातचीत और कामकाज में असहजता होने लगी।विवाद की शुरुआत तब हुई जब राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने युवक को टोकते हुए आवाज कम करने को कहा। इस बात पर युवक सौरभ भड़क गया और उसने राज्यमंत्री के साथ अभद्रता कर डाली।देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग वहां जमा हो गए और माहौल गर्मा गया। एक तरफ सौरभ के समर्थन में आए उसके परिजनों ने राज्यमंत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसके जवाब में राज्यमंत्री ने भी युवक और उसके परिवार को कड़ी फटकार लगाई। बात इतनी बढ़ी कि भीम आर्मी का कार्यकर्ता और राज्यमंत्री आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से तीखी झड़प व मारपीट शुरू हो गई।
हंगामे और अफरा-तफरी की सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत कराया।
दोनों ही पक्षों (राज्यमंत्री गुट और भीम आर्मी की ओर से झबरेड़ा पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल नजर रखे हुए है।





More Stories
कैंसर बीमारी का इलाज भारत मे आज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर है।
भाजपा सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता से कर रही कार्य : सुशील त्यागी
यूपीसीएल का बड़ा एक्शन, झबरेड़ा, धनौरी और रामनगर की संयुक्त टीम ने चार गांवों में मारा छापा, 22 बिजली चोर रंगे हाथों पकड़े गए।