आरिफ नियाज़ी।
रूडकी ।उत्तराखण्ड में हलाला प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया हैं अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष के बाद आज मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने भी रूड़की के ग्राम बंदरजूड का दौरा किया, हलाला प्रकरण की पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर समान नागरिक संहिता को सही बताया इतना ही नहीं इसे समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम भी बताया।
इस अवसर पर मुफ़्ती शमून क़ासमी ने कहा कि उत्तराखण्ड में लागू समान नागरिक संहिता महिलाओं की गरिमा, समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने साहसिक नेतृत्व का परिचय देते हुए समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाया है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “समान नागरिक संहिता इस्लाम विरोधी नहीं है। इस्लाम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, न्याय और गरिमा प्रदान करने की शिक्षा देता है। हलाला तथा तत्काल तीन तलाक जैसी कुप्रथाएँ महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रतिकूल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समानता के लिए जो कदम उठाया है, वह सराहनीय एवं ऐतिहासिक है।”
मुफ़्ती शमून क़ासमी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संवैधानिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का नेतृत्व युवा, ऊर्जावान, पारदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व का प्रतीक है तथा उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित कर रहा है।मुफ़्ती शमून क़ासमी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता संविधान की भावना के अनुरूप है और इसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार एवं समान न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समाज को धर्म के नाम पर चल रही कुप्रथाओं और शोषणकारी प्रथाओं के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। क़ासमी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने केवल एक कानून लागू नहीं किया, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय, भेदभाव और कुप्रथाओं के विरुद्ध एक व्यापक सामाजिक जागरण का कार्य किया है।मुफ़्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखण्ड सामाजिक सुधार, महिला सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की दिशा में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है तथा राज्य सरकार के प्रयास देश के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।बाद में राज्यमंत्री शमून कासमी ने अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनके रुड़की आवास पहुँच कर बधाई दी और उनका अभिनन्दन किया।इस अवसर पर उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के सचिव सलमान फरीदी, इमरान देशभक्त, सयैद नफिसुल हसन ,बिटन त्यागी आदि मौजूद रहे।





More Stories
झबरेड़ा के तांसीपुर गांव में दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अगुवाई में लगा बहुउद्देशीय शिविर।
रहीमपुर में विकास की नई इबारत,विधायक वीरेंद्र जात्ती और प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नदीम ने किया ‘पीठ बाजार’ का भव्य उद्घाटन।
झबरेड़ा के एम्बिशन पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित, दीपक चौधरी ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह।