आरिफ नियाज़ी।
“एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आयोजित हुआ योग कार्यक्रम।
रुड़की। योग दिवस के मौके पर रुड़की रामनगर कोर्ट परिसर में न्यायधीशगण, अधिवक्तागण व न्यायालय कर्मचारीगणों द्वारा रुड़की रामनगर कोर्ट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सभी ने एक साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान साधना कर भारतीय जीवन पद्धति के इस वैश्विक उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
योग दिवस के मौके पर मुख्य परिवार न्यायधीश भरत भूषण पाण्डेय, अपर न्यायधीश हरिद्वार इमरान, अपर मुख्य न्यायधीश रुड़की बुसरा कमाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रुड़की उदिशा सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/द्वितीय अपर सिविल जज रुड़की नवल सिंह बिष्ट व रुड़की एडवोकेट्स एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोमर , एडवोकेट पंकज राठी सचिव, दिनेश धीमान, संदीप यादव, श्रीकांत धीमान, अमित एडवोकेट के साथ 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया गया।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।