आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर ब्लॉक में रुके हुए विकास कार्य अब ब्लॉक कमेटी द्वारा तेजी से शुरू हो चुके हैं।इसके लिए सरकार के राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और कमेटी सदस्यों का बड़ा सहयोग रहा।आज सुबह से खेलपुर ,मानकमजरा,हैसनपुर मदनपुर , सिकरौढा और इब्राहिमपुर मसाही आदि गांव में सड़कों के करोड़ों के विकास कार्यों को गति दी गई।इस दौरान बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्षों द्वारा गांव गांव में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने एक बार फिर कांग्रेस विधायक ममता राकेश और ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने विकास कार्यों में बाधा पहुंचाई जिसके चलते सभी कार्य विलंब से शुरू हुए अब उत्तराखंड सरकार के सहयोग से सभी कार्यों का शुभारंभ हो चुका है जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।उन्होंने कहा आज भगवानपुर ब्लॉक के विकास कार्यों का लाभ तीन विधानसभा के लोगों को मिला है जिसमें भगवानपुर,ज्वालापुर और आंशिक रूप से कलियर विधानसभा मौजूद हैं।अब विकास को नई गति मिली है जनता समझ चुकी है कि अब राकेश परिवार का बर्चस्व खत्म हो चुका है।अब भगवानपुर में विकास कार्यों की नई इबारत लिखी जाएगी।इस मौके पर सभी गांव के बीडीसी सदस्य,ग्राम प्रधान और ब्लॉक कमेटी के राम सिंह और मिंटू बीडीसी प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।