आरिफ नियाज़ी।
लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना समिति के डेलीगेट्स के चुनाव को लेकर किसानों में भारी उत्साह दिखाई दिया। खेड़ाजट से किसान नेता वीरेंद्र प्रधान ने अपनी भाभी बाला देवी को डेलीगेट्स का चुनाव जिताया है 159 वोट से उन्हें जीत मिली है।वहीं नसीरपुर गांव से अनुराग राठी ने निर्विरोध के रूप में जीत हासिल कर गन्ना किसानों का उत्साह बढ़ाया है उनका दावा है कि इस बार गन्ना किसानों की पर्चियों की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा उनकी सभी समस्याएं खत्म कर दी जाएगी।इस दौरान किसान नेता खेड़ाजट निवासी प्रधान वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रशासन की बेरुखी के चलते कोई व्यवस्था चुनाव केंद्र पर नहीं थी यहां तक भीषण गर्मी में पीने के पानी को लोग तरस गए जिसके बाद उन्होंने अपने प्रयासों से कुछ व्यवस्था कराई।मंगलौर के नेहरू इंटर कॉलेज में सुबह सवेरे से ही अपने अपने प्रत्याशियों के साथ किसान बड़ी संख्या में पहुंचने लगे थे।जीत के बाद किसानों में भारी उत्साह दिखाई दिया जिनका उनके समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान विजई डेलीगेट्स ने दावा किया कि वह गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और गन्ना किसानों के हित में कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि नारसन क्षेत्र गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है जहां बड़े पैमाने पर गन्ने की फसल होती है इसलिए इस बार चेयरमैन ऐसा हो जो गन्ना किसानों की समस्याओं को बखूबी जानता हो और उनकी समस्याओं को गंभीरता से हल करे।इस मौके पर किसान ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते भी नजर आए।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।