आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कॉलम पूरा ना होने पर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गी ने निरस्त कर दी। जिसके बाद बैठक में पहुंची कांग्रेस विधायक ममता राकेश ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल और उनके सैंकड़ों समर्थकों ने खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गी पर तानाशाही का गंभीर आरोप लगाते हुए ब्लॉक कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं ब्लॉक कार्यालय में कांग्रेस विधायक ममता राकेश,उनके पुत्र अभिषेक राकेश और ब्लॉक प्रमुख आदि ने आलोक गार्गी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और बीडीओ मुर्दाबाद के नारे लगाए।ममता राकेश ने वीडियो पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खंड विकास अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में आकर कार्य कर रहे हैं जिसके चलते बीडीसी बैठक को निरस्त किया गया है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में भी विधायक गण कभी-कभी देर से पहुंचते हैं लेकिन विधानसभा चलती रहती है लेकिन बीडीसी सदस्यों की बैठक में जिस तरह से खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या केवल 10 दिखाकर आनन फानन में बैठक को निरस्त किया है यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी तानाशाही पर उतर आए हैं।उन्होंने अपना रवैया ना बदला तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वही खंड विकास अधिकारी ने आलोक गार्गी ने बताया कि आज क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी जिसमने सदस्यों की संख्या बेहद कम थी जिसके चलते बैठक का कॉलम पूरा नहीं हो पा रहा था जिसके कारण क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक को निरस्त कर दिया गया है अग्रिम आदेशों तक यह बैठक निरस्त रहेगी ।आज की बैठक में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे जिसमें कई विकास कार्यों के प्रस्ताव पास होने थे। दरअसल एक साल के बाद इस बैठक को बुलाया गया था लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की निरस्त होने से विकास को भी झटका लगा है। वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि बीडीसी बैठक को निरस्त किया गया है
वही इस बाबत दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि ममता राकेश बौखलाहट में है उनकी राजनैतिक जमीन खिसक रही है।जो उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि थी वह भी खत्म हो चुकी है आज जो उन्होंने खंड विकास अधिकारी भगवानपुर पर आरोप लगाए है यह गलत हैं।पिछली बैठक की उनकी वीडियो अगर देखी जाए तो वह ठीक 11:00 बजे यह कह रही थी की कोरम पूरा नहीं है बैठक स्थगित की जाए तभी खंड विकास अधिकारी द्वारा बैठक का कोरम पूरा होने पर बैठक शुरू की गई थी और आज दूसरी बात लग रही है यहां यह उल्लेख करना भी जरूरी है उन्होंने बताया कि उनकी बेटी उनकी भतीजी उनके पति की बहन उनके देवर की पत्नी भी बैठक के बाद आई अर्थात मेरी भतीजी को पीठ में छुरा भोकते का काम कर रहे हैं लेकिन मेरी भोली भाली भतीजी समझ नहीं रही कि छात्रवृत्ति घोटाला स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश जी के जमाने का सबसे बड़ा घोटाला हुआ जिसमें देवभूमि शर्मसार हुई है अनेकों अधिकारी जेल भेजे गए स्कूल के संस्थापक जेल गए और जिसका दंश आज भी छात्रवृत्ति के संबंध में बच्चे झेल रहे हैं ।आज जो अथाह संपत्ति उनके पास है यह सब उसी समय की है और यह अरबों खरबों की संपत्ति नामी बेनामी उनके और उनके परिवार वालों के नाम है दिल्ली से लेकर देहरादून तक जगह जगह उनकी संपत्ति है वह भी सब इन्हीं के नाम है और उनके परिजनों के रिश्तेदारों के नाम है जिसकी जांच होनी आवश्यक है।





More Stories
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंद लोगों को बांटे आर्थिक सहायता के चैक।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मेंअब दलालों की नहीं होंगी एंट्री, अधिकारी सख्त
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में निकाली ढ़ोल नगाडो और डीजे के साथ विजय रथ यात्रा, तीन राज्यों में भाजपा की जीत से भारी उत्साह