Jan Mudde

No.1 news portal of India

माधौपुर सालियर बाईपास पर धड़ल्ले से कट रही अवैध कालोनियां,हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम बेखबर,कृषि योग्य भूमि को बनाया जा रहा निशाना

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण जहां अवैध निर्माण को लेकर लगातार गंभीर बना हुआ है वहीं सालियर माधोपुर बाईपास पर अभी प्राधिकरण के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी है जिसके चलते इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि योग्य भूमि को अवैध कालोनियों में तब्दील किया जा रहा है।दरअसल इस क्षेत्र की भूमि पर फसल भी काफी उपजाऊ होती है लेकिन कुछ बिल्डर इस भूमि को खरीदकर सामने प्लॉटिंग कर रहे हैं ।जगह जगह कालोनी के नाम पर बेशकीमती कृषि योग्य भूमि पर अवैध निर्माण जारी है लेकिन प्राधिकरण की नजर अभी इस जगह नहीं पहुंची है। अब बिल्डर इन भूमि पर चार दिवारी कर प्लॉट काट रहे हैं यह कार्य इस क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले हरिद्वार विकास प्राधिकरण की टीम ने भगवानपुर स्थित जेसीबी से कई अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया था लेकिन प्राधिकरण की इस कार्रवाई से बिल्डरों में कोई डर या दहशत नहीं है बल्कि यह कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। अगर इसी तरह बिल्डर माधोपुर सालियर बाईपास पर अवैध कालोनियां काटते रहे तो यहां की इस क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। खास बात यह है कि कृषि भूमि खत्म होने से कई चीजों पर तेजी से प्रभाव पड़ेगा।वहीं इस बाबत प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने कहा कि जहां भी उन्हें अवैध निर्माण या अवैध कालोनियों की सूचना मिलती है उस पर प्राधिकरण की टीम तत्काल कार्रवाई करती है।अगर कोई निर्माण नियमानुसार नहीं होगा उसे भी तोड़ा जायेगा।उन्होंने कहा कि माधोपुर सालियर बाईपास की कालोनियों की भी प्राधिकरण की टीम जल्द जांच करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369