आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी ने जिला अधिकारी और सीडीओ के सामने ही पेजयल निगम के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई ।बोर्ड बैठक के दौरान अरविंद राठी गांव गांव में हैंडपंप ना लगने और पानी की टंकी के ना चलने के कारण बेहद नाराज़ दिखाई दिए।बोर्ड बैठक के दौरान अरविंद राठी ने पेयजल अधिकारियों से जब हैंडपंप को लेकर सवाल किए तो वह बगले झांकते नजर आए और अरविंद राठी के सवाल का कोई संतुष्टि वाला जवाब नहीं दे पाए जिससे जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पेयजल निगम के सहायक अभियंता नीरज कपिल और अवर अभियंता को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान सी डी ओ आकांक्षा कोंडे द्वारा जिला पंचायत सदस्य के सवाल का जवाब दिया।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बोर्ड बैठक को लेकर कहा कि आज की बोर्ड बैठक में हरिद्वार जिले का विकास कैसे होगा इसके लिए एक रणनीति तैयार की गई है जिसमें जिले के सभी अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है उसी के चलते जिला पंचायत भी गांव गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर है अधिकारियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि जिला पंचायत द्वारा बड़े पैमाने पर गांव गांव का विकास हो चुका है कोई गांव ऐसा नहीं बचा है जहां विकास की गंगा ना बही हो। आज की बोर्ड बैठक में कांग्रेस विधायक ममता राकेश,विधायक फुरकान अहमद,विधायक अनुपमा रावत,जिला अधिकारी कमेंद्र सिंह,के अलावा सभी जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत के सभी अधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।