Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर विधायक फुरकान अहमद ने किया राज्य योजना से 25 लाख की सड़क का उदघाटन

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद लगातार सड़को के शिलान्यास और उदघाटन करने में लगे हैं अपनी विधानसभा के गांव गांव को वह पक्की सड़कों से जोड़ना चाहते हैं।सड़कों का लाभ ग्रामीणों को भरपूर मिल रहा है। आज कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद द्वारा रतनपुर में पानी की टंकी से गांव की ओर जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया।यह सड़क लगभग 25लाख की लागत से राज्य योजना से बनेगी। इस मौके पर कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि पिरान कलियर विधानसभा का लगातार विकास हो रहा है सभी गांव में इंटरलॉकिंग सड़कें बनाई जा रही हैं गांव गांव का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद और आशाओं के साथ विधायक बनाया था उस पर वह खरा उतर रहे हैं वह अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों को भी कभी निराश नहीं करते यही कारण है कि उनके क्षेत्र की जनता आज भी उन्हें दिल से चाहती है।इस मौके आजम प्रधान,इदरीस,रईस,मुजम्मिल,इकबाल आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369