आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और कल हरिद्वार में होने वाले बुध पूर्णिमा के स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।उत्तराखंड यूपी की सीमा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रा को लेकर देश भर से आने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड की व्यवस्था की गई है। संभागीय परिवहन विभाग के स्टाफ को ग्रीन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है इतना ही नहीं मैडिकल सुविधा भी मौजूद है। हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यात्रा पर उसका जरूर प्रभाव पड़ा है लेकिन उसके बावजूद यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। आपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड से लगने वाले सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है ।एस पी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि सोमवार के बुध पूर्णिमा के स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं बॉर्डर से आने वाले भारी वाहनों को डाइवर्जन किया जायेगा। बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए है। चारधाम यात्रियों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है।उन्होंने बताया कि मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार पूरी फोर्स के साथ नारसन बॉर्डर पर तैनात हैं। वहीं उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को चारधाम जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हर चैक पोस्ट प्वाइंट पर अलग से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।