Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में बदमाश हुआ घायल,हत्या और जान से मारने की धमकी के आठ केस हैं दर्ज,करौंदी गांव का है निवासी

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है घायल बदमाश रोहित राणा पुत्र महावीर करौंदी गांव का निवासी है जिस पर पहले से ही आठ केस हत्या और जान से मारने की धमकी के दर्ज हैं। बीती रात सालियर में हुई फायरिंग का भी वह मुख्य आरोपी है। घायल बदमाश रोहित को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एस पी देहात शेखर चंद सुयाल और सीओ नरेंद्र पंत ने पूरी घटना की जानकारी ली है।

गौरतलब है कि बीती शाम सालियर एक ढाबे पर एक पंचायत के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई थी जिसमें नईम नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल युवक ने पुलिस को बताया था कि गोली रोहित राणा नाम के युवक द्वारा चलाई गई है रोहित बाबू हत्याकांड में भी आरोपी रह चुका है और हिस्ट्रीशीटर भी है।
वही देर रात तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी गंग नहर पुलिस द्वारा सालियर और रुड़की के बीच में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक युवक बिना नंबर की बाइक पर पुलिस को आता दिखाई दिया जिसे रोकने पर वह भागने की कोशिश करने लगा पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह फिसलकर गिर गया और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी रोहित पर हत्या और जान से मारने की धमकी के लगभग आठ केस अलग अलग पुलिस थानों में दर्ज है। घायल रोहित पुत्र महावीर करौंदी भगवानपुर का निवासी है।फिलहाल पुलिस रोहित का अन्य अपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुटी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369