Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सालियर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, एक युवक हुआ घायल, मौके पर बाइक और स्कूटी भी पुलिस ने की बरामद

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के सालियर के पास एक ढाबे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई जिसमें एक युवक नईम इस फायरिंग में घायल हुआ है जिसे ऑनन फानन में रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक विवाद के फैसले के को लेकर बुलाई गई पंचायत में हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर दी जिससे मौके पर भगदड़ और अफरातफरी मच गई। दोनों ओर से फायरिंग में एक नईम नाम का युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर का है जहां एक आपसी विवाद का के निपटारे के लिए मौजीज लोगों की पंचायत बुलाई गई थी। बताया गया है कि इस पंचायत पुहाना निवासी नईम और रईस भी शामिल थे वहीं हिस्ट्रीशीटर रोहित राणा निवासी करौंदी भी इस पंचायत में शामिल था रोहित बाबू हत्याकांड में भी शामिल था। इस पंचायत में दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात कह रहे थे, इस दौरान एक पक्ष की ओर से बैठे युवक ने गोली चला दी। गोली नईम के हाथ में लग गई। गोली चलते ही पंचायत में भगदड़ मच गई। सूचना पुलिस तक पहुंची वहीं घायल नईम को अस्पताल में लाया गया। मौके पर पहुंचे सीओ नरेंद्र पंत,इंस्पेक्टर आरके सकलानी आदि ने मौके पर जांच की। वहीं जांच में रोहित राणा द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस को गोली चलाने वाले के साथ पंचायत के आयोजकों की भी तलाश है ताकि घटना स्पष्ट हो पाए। वहीं इस संबंध में सीओ नरेंद्र पंत का कहना है कि मौके पर जांच की जा रही है अभी स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने चलाई। आरोपी की तलाश जारी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।इस दौरान गंगनहर और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी जांच में जुटी है।पुलिस को मौके पर एक स्कूटी और एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है।वहीं पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369