आरिफ नियाज़ी
रुड़की। अंतराष्ट्रीय जनकल्याण श्री रविदास धाम ट्रस्ट द्वारा आंबेडकर पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिससे पूर्व नगर में भव्य यात्रा निकाली जाएगी। पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी।
रुड़की रविदास घाट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में धाम के अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि रुड़की में कोर कॉलेज के समीप ट्रस्ट के द्वारा आंबेडकर पार्क की स्थापना की जा रही है। यह ऐसा भव्य पार्क होगा जिसे देखने के लिए लोग अन्य प्रदेश से भी उत्तराखंड आयेंगे।
उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को पार्क की स्थापना की जाएगी जिससे पूर्व रविदास घाट से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों पर होती हुई हरिद्वार हाईवे स्थित कोर कॉलेज के समीप संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि वहां पर धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन होगा। बताया कि इस यात्रा में सर्वसमाज से हजारों लोग शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में प्रमोद कुमार, रवि गौतम,अमित कुमार कुलदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, गोविंद गौतम, अवधेश कुमार,दीपक कुमार, सोमपाल सिंह, चंद्रशेखर नीटू, अजय, नितिन आदि उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।