Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के अरबी मदरसों में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस-मौलाना अरशद कासमी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के अरबी मदरसों में इस बार भी गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।इस अवसर पर जहां अरबी मदरसों के बच्चे ध्वजारोहण करेंगे वहीं उनके द्वारा देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले महापुरषों को भी याद किया जाएगा।

रहमानिया अरबी मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अरशद कासमी ने बताया की रहमानिया अरबी मदरसे के अलावा सभी अरबी मदरसों में गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी और राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण होगा।इसके अलावा मदरसे के बच्चे देश की आजादी में अपनी जान देने वाले उन शहीदों को भी याद करेंगे जिन्होंने इस देश को आजाद कराने में अपनी जान को कुर्बान कर दिया।

मौलाना ने कहा की इस देश का कानून बनाने वाले लोगों को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा इस देश में लोकतांत्रिक वयवस्था हमारे संविधान की देन है गणतंत्र दिवस को संविधान लागू हुआ इसी की खुशी में गणतंत्र दिवस के दिन को पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें अरबी मदरसों के तालिब ए इल्म इस गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम के साथ मनाएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369