Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर पहुंचे भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण,देशराज कर्णवाल के समर्थकों की भीड़ से गदगद नजर आए निशंक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर पहुंचे भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने लगभग 6 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किए जिसमें दूर दराज के गांव की सड़क निर्माण भी शामिल है ।इस दौरान भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है

जिसमें सबसे अधिक जनप्रतिनिधि शामिल है भाजपा सांसद निशंक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश में नए आयाम स्थापित किए हैं विदेश में भी भारत को नई ताकत के रूप में देखा जा रहा है।भीड़ से गदगद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज सरकार की योजनाएं गरीबों और आम आदमी तक पहुंच रही है जबकि पहले के समय में योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रहती थी।उन्होंने कहा की देश में तेजी से विकास हो रहा है। इस दौरान भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द द्वारा महिलाओं को लक्ष्मी किट भी वितरीत की गई।

इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।इस दौरान पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा की धामी सरकार सभी वर्गों के विकास को लेकर संकल्पबद्ध है। प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है विपक्षी पार्टियों को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है चारों तरफ भाजपा का ही परचम लहराता जा रहा है।जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा की देश की संस्कृति की रक्षा करने वाली सरकार मोदी सरकार है जिसने सैनिकों,किसानों और महिलाओं के।

सम्मान में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज देश में उत्साह का माहौल है देश के सभी मुसलमानों को भी हिंदू समाज के साथ इस जशन में शामिल होना चाहिए।पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास किया है जो आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए नई नई योजनाएं संचालित कर रही है।

इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेत्री बैजन्ती माला ने किया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,महामंत्री प्रवीण सिंधु,भाजपा नेता राजपाल,पवन तोमर,अमन त्यागी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़,प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी, मास्टर सत्यपाल,राजकुमार कसाना, यूसुफ मलिक, देवेंद्र अग्रवाल,राव इरशाद सिकंदरपुर ,राव एजाज़ बीडीओ आलोक जी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इसके अलावा सभी विभागों के स्टॉल इस कार्यक्रम में लगाए गए थे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369