Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की गन्ने के गहरे संकट के बावजूद उत्तम चीनी मील ने 25 दिसंबर तक का करोड़ों का किया भुगतान, जीएम की गन्ना किसानों से विशेष अपील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तम चीनी मील में भले ही गन्ने की आपूर्ति कम हो गई हो लेकिन चीनी मील प्रबंधन गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर बेहद गंभीर बना हुआ है चीनी मील ने गन्ने के संकट के बावजूद 16 दिसंबर से 25 दिसंबर का भुगतान लगभग 19 लाख चालीस करोड़ आज गन्ना समितियों को भेज दिया है जो जल्द ही गन्ना किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।

उत्तम चीनी मील के महाप्रबंधक गन्ना अनिल सिंह ने बताया की गन्ना किसानों को भुगतान से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी गन्ना किसान चीनी मील का परिवार है उन्होंने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा की कोई भी किसान अपना गन्ना सस्ते दामों में गन्ना कोल्हू पर ना डालें जिससे किसान को आर्थिक हानि होगी।

उन्होंने कहा की केवल चीनी मील में ही किसान अपना गन्ना ले जाएं ताकि उन्हें उचित दाम मिल सके।अनिल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की चीनी मील अब गन्ना किसानों की परेशानी को देखते हुए अब हर सप्ताह भुगतान कर रही है।इसलिए किसान अपना गन्ना चीनी मिल में लाकर अपना बेसिक कोटा बना लें ताकि आने वाले समय में गन्ना किसानों को अपना गन्ना आपूर्ति करने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

गौरतलब है की इस बार भारी आपदा से गन्ना किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है गन्ने की पचास प्रतिशत फसल तबाह और बर्बाद हो चुकी है इस बार किसी भी चीनी मिल का गन्ने का टारगेट पूरा होता नजर नहीं आ रहा है अगर हालात यही रहे तो चीनी मिलें समय से पहले बंद हो सकती हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369