भगवानपुर कृषि उत्त्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है सरकार ने किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं भी चलायीं हैं

जिनका किसानों को लाभ मिल रहा है देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए पेंशन योजना शुरू कर देश मे एक नया इतिहास बनाया है।

भगवानपुर कृषि उत्त्पादन मंडी समिति के कार्यालय पर एक खास मुलाकात के दौरान समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भगवानपुर कृषि उत्त्पादन मंडी समिति के पास अपने उचित संसाधन नहीं थे

दूसरे रुड़की कृषि मंडी बेहद नज़दीक होने के चलते नई मंडी के सामने काफी चुनोतियाँ थीं लेकिन उन्होंने सभी चुनोतियों को दूर करते हुए भगवानपुर कृषि मंडी को नए आयाम दिए हैं आज बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान अपनी उपज लेकर मंडी में पहुंचते हैं

जिसका लाभ किसानों को तो हुआ ही साथ ही व्यापारियों का कारोबार भी बढ़ा है। कसाना ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कृषि मंडी लगातार विकास की ओर अग्रसर है

अभी कुछ चुनोतियाँ ज़रूर हैं लेकिन जल्द ही कृषि मंडी और भी बेहतर तरीके से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस उद्देश्य के साथ नई मंडी का गठन किया था आज उसी का लाभ किसानों को मिल रहा है

सुबह सवेरे बड़ी संख्या में भगवानपुर क्षेत्र के सैंकड़ो गांव के ग्रामीण अपनी उपज लेकर कृषि मंडी में पहुंचते हैं । एक दिन यह मंडी ज़िले की सबसे बेहतर कृषि उतपादन मंडी साबित होगी।

कसाना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए बेहद गंभीर है इसीलिए उन्होंने किसानों के लिए नई नई योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ देने की पूरी कोशिश की है

यहां तक कि उनके पेंशन की भी योजना चलाई है जिसके चलते आज देश का किसान बेहद उत्साहित है और वह भाजपा के साथ है।

उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है अगर किसान आगे बढ़ेगा तो यह देश तरक्की करेगा और खुशहाल रहेगा इसी को लेकर सरकारें काम कर रही हैं कृषि मंडी समिति भगवानपुर घाटे में नहीं है

बल्कि लाभ में चल रही है।सभी कर्मचारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनका हल करते हैं।





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह