आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर नगर पंचायत लगातार विकास की ओर अग्रसर है हालांकि कस्बे में साफ सफाई और शौचालयों के निर्माण को लेकर नगर पंचायत बेहद गंभीर बनी हुई है आलम यह है कि कस्बे में साफ सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को भी लगाया गया है।

भगवानपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नोशाद अली ने एक खास मुलाकात के दौरान बताया कि नगर पंचायत भगवानपुर का गठन 2014 में हुआ था जिसके चलते नगर पंचायत के पास अपने पर्यापत संसाधन भी मौजूद नहीं थे

कस्बे की साफ सफाई कराना भी एक बड़ी चुनोती थी लेकिन धीरे धीरे नगर पंचायत अध्यक्ष सहती देवी और उनके प्रतिनधि सुबोध राकेश ने सीमित संसाधनों के बीच इस नगर पंचायत को नए आयाम दिए आज नगर पंचायत पूरे कस्बे की साफ सफाई और शौचालय निर्माण में ज़िले की अग्रणी नगर पंचायतों में से एक है जिसने बेहद कम समय मे कस्बे के विकास को नए आयाम दिए हैं।

नोशाद ने बताया कि हर रोज़ सैंकड़ो कस्बे के लोग अपनी समस्याएं लेकर नगर पंचायत में आते हैं सड़कें, खड़ंजे शौचालय और साफ सफाई की सबसे अधिक शिकाएंतें रहती हैं जिनका तुरंत ही निदान कर दिया जाता है। उन्होंने कहा सभी सफाई कर्मचारियों को कस्बे की साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए गए हैं

तथा डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा समय समय पर लोगों को साफ सफाई और उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूक भी किया जाता है।नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि की सोच भी विकास की है विकास कराना ही नगर पंचायत का पहला मकसद है।

उन्होंने कहा कि जहां पर शौचालय निर्माण अभी नहीं हुआ है वहां जल्द से जल्द नगर पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण भी करा दिया जाएगा।





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह