आरिफ नियाज़ी
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एव प्रमुख समाजसेवी प्रेम सिंह अपने पूरे परिवार के साथ दीपावली के मौके पर शुक्रताल पहुंचे

जहां उन्होंने अनाथ और विकलांग लोगों के साथ दीपावली के त्यौहार का आनंद लिया इस मौके पर उन्होंने जरूरत मंद लोगों को जरूरी सामान देकर सहायता की।

इस दौरान उन्होंने विकलांग और अनाथ बच्चों को आटा चावल तेल दाल और कपड़े से उनकी मदद की।

प्रेम सिंह ने इस मौके पर कहा की जरूरत मंद लोगों की सेवा करने से बढ़कर कोई सेवा नहीं है विकलांग और अनाथ लोगों की सेवा के लिए अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा की शुक्रताल एक ऐसा स्थान है जहां के आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ साथ विकलांग बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद है जिनकी सेवा करना उनका कर्तव्य है।

इसलिए ही वह अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं।इस मौके पर सुरुचि सिंह,ओजस्वी सिंह,तेजस्वी सिंह,उदयवीर सिंह,यशवर्धन सिंह, तथा प्रबंधक समेत दर्जनों लोग इस मौके पर मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।