आरिफ नियाज़ी
नेपाल में भूकंप से हुई तबाही से उत्तराखंड के लोग भी बेहद दुखी हैं रुड़की की एक्सा पेरेंट्रल्स कंपनी ने नेपाल के लिए दवाइयों और अन्य राहत राशि से भरा एक ट्रक नेपाल पहुंचाया है।इस दौरान कंपनी के सभी छोटे बड़े अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस भेजी गई राहत सामग्री में 18 टन जीवन रक्षक दवाईयां शामिल हैं।इस अवसर पर एक्सा पेरेंट्रल्स लिमिटेड के डायरेक्टर रुचिर गुप्ता और कंपनी प्रबंधन द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रक को रवाना किया।
इस मौके पर रुचिर गुप्ता ने कहा की नेपाल में आए भूकंप से हर कोई दुखी और परेशान है नेपाल भारत का पड़ोसी राज्य है और पड़ोसी का हक मदद करने का ज्यादा होता है।उन्होंने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार भी नेपाल की मदद के लिए आगे आई है लेकिन वहीं उत्तराखंड की अन्य कंपनियों को भी नेपाल के लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय मोहन श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष रजनीश वर्मा,महाप्रबंधक पुनीत भार्गव, उपमहाप्रबंधक मनमोहन सिंह,मानव संसाधन विजय भंडारी, राजेंद्र कुमार,दीपक लव,प्रशांत शर्मा,पंकज गोस्वामी,ऋषभ गर्ग, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।