आरिफ नियाजी
रुड़की के नन्द विहार कालोनी के नाली निर्माण मामले ने तूल पकड़ लिया है। नाली निर्माण ना कराए जाने का आरोप एक बिल्डर पर लगा है जो एक कालोनी का निर्माण करा रहा है। बिल्डर द्वारा नाला बंद किये जाने से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। नंद विहार कालोनी में देर रात हुई एक बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे सभी लोगों ने कहा कि यदि जल निकासी के लिए नाली निर्माण ना हुआ तो बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाएंगे जिसमें उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही प्रशासन द्वारा नाली निर्माण ना कराया गया तो सभी कालोनी के लोग यहां से पलायन करने के लिए मजबूर हो जायेगें। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने नाला निर्माण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ नगर निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन कोई अधिकारी उनकी बात तक सूनने के लिए तैयार नहीं है प्रशासन भी उनकी अनदेखी कर रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है की जीवन दीप आश्रम के सामने से नाली निर्माण किया जाना है जहां से कालोनी का जल आसानी से बाहर निकल सकेगा।लेकिन बिल्डर की तानाशाही के चलते कालोनी के लोगों में भारी रोष है।
गौरतलब है की जीवन दीप आश्रम के पास एक बिल्डर एक कालोनी का निर्माण कर रहा है जहां स्थानीय लोगों ने बिल्डर पर नाली बंद किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। बैठक में श्रवण कुमार सैनी,श्री कांत सैनी,मनोज सैनी,नरेंद्र त्यागी,रमेश चंद,आदित्य सैनी,गौरव सैनी,केशवानंद,देवेंद्र,सुरेंद्र पाल,धर्मपाल शर्मा,आदि बड़ी संख्या में लोगों ने बिल्डर के प्रति रोष है।सभी का कहना है की नाली निर्माण होकर रहेगा नहीं कालोनी वासी धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के साथ साथ पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।