आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में आम इंसान विकास पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है बहादराबाद में कार्यकर्ताओं की पार्टी में बढ़ती संख्या से गदगद अब पार्टी हाईकमान ने बुड्ढाहेडी कासमपुर में 12 नवम्बर को कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया है जिसमें पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद भी शिरकत करेंगे। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले आम इंसान विकास पार्टी अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना चाहती है ताकि पार्टी लोकसभा चुनाव में नए आयाम स्थापित कर सके।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता और कई बड़े नेताओं के पार्टी में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद और प्रदेश अध्यक्ष राजू विराटिया और हरीश रावत के बेहद नजदीकी माने जाने वाले अजीज प्रधान भी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में जुट गए हैं। आकिल अहमद का कहना है की लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी उत्तराखंड में बूथ स्तर पर मजबूत होगी।उन्होंने बताया भाजपा कांग्रेस बसपा की नीतियों से परेशान लोग अब आम इंसान विकास पार्टी में अपना भविष्य देख रहे हैं इसलिए ही अब आम इंसान विकास पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है
आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद और अन्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। डेरा राजपुत पूताना बूढ़ा हेड़ी कासमपुर गांव आदि में लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया पार्टी की नीतियां की जानकारी दी। इस मौके पर मो0 बाबुल को रूड़की ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा मो तहसीन को ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद नियुक्त किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मजबूती से पार्टी की मजबूती के लिए आह्वान किया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला