आरिफ नियाज़ी
मंगलौर के सिकंदरपुर मवाना गांव में ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट करना ग्रामीणों को भारी पड़ा है फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के घर पर जहां दबिश देनी शुरू की तो वहीं अब पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है।जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।गौरतलब है की बीती 13 अक्तूबर को गुलशन बुलानी उपखंड अधिकारी लंढोरा हरिद्वार द्वारा ग्राम सिकंदरपुर मावाल में मीटर चेकिंग के दौरान चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान जब वह सुक्रम पाल के घर पर पहुंचे तो वहां बिजली की चोरी की जा रही थी
जिसे ऊर्जा निगम की टीम ने गंभीरता से लेते हुए केबल को कब्जे में ले लिया था इतना ही नहीं ऊर्जा निगम के एस डी ओ द्वारा मंगलौर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कराया था केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी लेकिन कोई भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था अब ऊर्जा निगम के धरने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है हालांकि पुलिस पहले ही आरोपी सुकरम पाल पुत्र साहब सिंह, रॉकी पुत्र सहेंद्र व सहेंद्र पुत्र बलबीर के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर धारा 354, 323, 506, 427, 332, 353 केस दर्ज कर चुकी थी।
दरअसल मुकदमे में नामजद आरोपी केस दर्ज होने के बाद से अपने घर से लगातार फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहा परंतु आरोपीगण लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए परंतु अभियुक्त फिर भी लगातार फरार चल रहे हैं न्यायालय से पुलिस ने कुर्की वारंट प्राप्त कर आरोपियोंबके घर जाकर ढोल नगाड़ों के साथ कुर्की नोटिस चस्पा किए जिससे गांव में हड़कंप मचा रहा।फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।