आरिफ नियाज़ी
रुड़की के डी ए वी इंटर कॉलेज में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। कॉलेज में सहायक अध्यापक अरविंद कुमार की पदोन्नति का बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो चुका है उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ समेत कॉलेज के सभी शिक्षकों ने डी ए वी इंटर कॉलेज में एक बैठक के दौरान सहायक अध्यापक अरविंद कुमार की पदोन्नति की कड़ी निन्दा करते हुए विभाग के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
शाखाध्यक्ष सुनील कुमार धीमान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की 2015 में नियुक्त हुए शिक्षक अरविंद कुमार ने गलत तथ्यों के आधार पर जबरन विद्यालय की वरिष्ठता सूची को परिवर्तित करा अपनी पदोन्नती की कोशिश की गई जो ठीक नहीं है। डी ए वी इंटर कॉलेज के शिक्षकों का आरोप है की 25 से तीस वर्ष पूर्व हुई नियुक्तियों के विरुद्ध झूठी शिकायतें तथा धरने प्रदर्शन की धमकी देकर कॉलेज के माहौल को खराब करने की कोशिश की गई और मीडिया को भी गुमराह किया गया।
इस मौके पर शाखा मंत्री कुमकुम मित्तल सदस्य सुनील कुमार, प्रणिता जैन, समेत कॉलेज के सभी अध्यापकों ने प्रबंधक संचालक रामविलास से मिलकर सहायक अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।